शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

छत्रीबाग से आज निकलेगी छोटी रथयात्रा सफाई कर्मचारी भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

पैदल जाकर सौपेंगे ज्ञापन

मंदिर छत्रीबाग में ब्रह्मोत्सव के आयोजन चल रहे हैं। बड़ी रथयात्रा में समय है, लेकिन आज हनुमंत वाहन पर प्रभु वेंकटेश की छोटी रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवती महालक्ष्मीजी का रजत कलशों की सहस्त्रधारा से महाभिषेक किया गया। विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में हो रहे आयोजन में जितेन्द्र शर्मा हैदराबाद, सौरभ शर्मा ने भी पूजन किया। अयोध्या से अनन्ताचार्य महाराज भी कल उत्सव मंडप में पहुंचे थे। मनोहर शास्त्री, गोपाल शर्मा लगातार पूजन अर्चन करा रहे हैं। रोजाना गोष्ठी प्रसाद का वितरण भी हो रहा है। भजन गायक राजेश सांखला ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंकज तोतला, शरद पसारी, सुनील राठी, पवन भलिका, मनोहर सोनी ने भी अपनी भूमिका निभाई। आज सुबह भगवान वेंकटेश का रजत कलशों से महाभिषेक हुआ, फिर प्रवचन संत सभा हुई। आज रात 8.30 बजे छोटी रथयात्रा मंदिर से निकलकर राजस्वग्राम छत्रीबाग होते हुए माहेश्वरी विद्यालय से शिव मंदिर से वापस मंदिर पहुंचेगी जहां प्रभु की नजर उतारकर आरती की जाएगी। आज रात रथयात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत भी होगा, मंच लगेंगे। आज भी श्रद्धालु भगवान के आगमन पर दीपक लगाएंगे, रंगोली सजाएंगे। आज शाम हरिकिशन साबू के भजन होंगे, स्त्रोत पाठ का वाचन विद्यार्थी करेंगे। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। मध्यप्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में विगत 20 वर्षों से कर्मचारी/कामगारों को स्थाई नहीं किया गया है, वहीं प्रदेश भर में करीब एक लाख बयालीस हजार पद रिक्त पड़े है, दूसरी ओर सफाई वर्ग के युवाओं की बेरोजगारी बढ़ी है। मृतक एवं सेवा निवृत्ति के बाद रिक्त हुए पदों पर भी नियुक्ति नहीं हुई है। इसे देखते हुए विगत दिनों प्रदेश के सफाई कर्मचारी कामगार प्रतिनिधियों की एक बैठक में प्रदेश स्तर पर म.प्र. संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा गठित हुआ और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का तय हुआ। उक्त जानकारी देते हुए इन्दौर नगर अनुसूचित एवं निगम कर्मचारी-कामगार संघ युवा शाखा अध्यक्ष सूरज गौहर ने बताया कि महेश गौहर, ओमप्रकाश नुनेरे, राकेश चौहान, सीताराम खरे, किशन सारसर, अरुण खिंगवाल सहित अन्य ने बैठकर मांगपत्र बनाया है जिसमें ठेकेदारी प्रथा बंद हो, एक लाख पद भरे जाये, सभी कर्मचारियों को स्थाई करे, प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी कर्मचारियों को मकान बनाकर दिये जावे आदि माँगों को लेकर 15 जुलाई को दोपहर भोपाल में रविन्द्र भवन चौराहे से सी. एम. हाऊस तक पैदल चलकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जावेगा। मोर्चा संगठन के हरीश नागर, श्याम अजय पाल, सुनील मालवीय, विकास पथरोड़, संतोषबाई गौसर, शकुन कलोसिया, सीमा नरवले, सारिका वैद्य, रंजिता पाल, शर्मिला वाल्मिकी भी मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें