गुना जिले के आरोन ब्लॉक अंतर्गत घटावदा गांव के शासकीय स्कूल में लंच पीरियड के दौरान कक्षा सातवीं का एक शरारती छात्र क्लास में पहुंचा। उसने क्लास में रखी छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब कर दिया। यह पानी पीने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में जब हकीकत का खुलासा हुआ तो प्राचार्य ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने तत्काल बाजार से टॉफियां मंगवाकर छात्राओं को दीं और कहा कि घर पर इस बारे में किसी को मत बताना, लेकिन छात्राओं ने घर जाकर यह बात बताई तो परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




