प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर पर सावन के दूसरे मंगलवार को आज विशेष श्रृंगार किया गया। गर्भगृह को छातों से सजाया गया। इससे पहले कापियों एवं शैक्षणिक सामग्री से दरबार सजाया गया। मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि इन छातों को सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




