शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

छप्पन के पैदल पुल पर बिकने लगे कपड़े और जूते

हालात यह हो गए कि चलने की जगह नहीं बची

शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाकर कब्जा जमाने वाले नया ठिया खोजने में पीछे नहीं रह रहे है। छप्पन दुकान और अपोलो टावर के बीच बने पैदल ब्रिज पर कपड़े और जूते बिक रहे है। सड़क पर कब्जा करने वाले हौसले बुलंद हो चुके है। अपोलो टावर के बाहर से नगर निगम द्वारा हटाए गए अस्थायी दुकानदारों के बाद अब पैदल ब्रिज पर कपड़े और जूते की दुकाने लगने लगी है। इस ब्रिज की च़ौड़ाई करीब 8 फीट है। ऐसे में टेबल और कपड़ों के स्टैण्ड लगाकर ब्रिज की हालत ऐसी बना दी है कि पैदल चलने की जगह ही नहीं बची है। जिम्मेदारों को फिलहाल इसकी भनक नहीं है या सांठगांठ से यह दुकानें लगाई जा रही है। इसको लेकर चर्चा है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को पैदल पुल पर स्टाल की संख्या बढ़ जाती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें