लंबे समय से निर्माणाधीन प्रस्तावित मास्टर प्लान की मुख्य सड़क एलआईजी लिंक रोड पर अनुराग नगर से बर्फानी धाम तक करीब 80 फीट चौड़ी मुख्य सड़क का वर्तमान में निर्माण कार्य पहले से दुगनी तेजी के साथ चल रहा है। जिसके अंतर्गत बड़े हिस्से में अलग-अलग जगह आधी से ज्यादा सड़क बनकर तैयार भी हो गई है। यही नहीं इसके अलावा ड्रेनेज और स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का काम भी लगभग पूरा होने को है। यही नहीं चेंबर बनाने का काम भी अब अंतिम दौर में चल रहा है। जिसके साथ ही जहां जैसी जगह मिल रही वहां उस हिसाब से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य भी अब रफ्तार पकड़ने लगा है। सड़क भी शामिल है। जिसका छह माह बाद भी काम वैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाया जैसा काम अभी तक होना था। जबकि काम बहुत समय पहले शुरू हो जाने के बावजूद बीच में काम की धीमी रफ्तार होना और कुछ समय तक काम बंद भी रहा जिसके कारण देरी हुई थी। लेकिन अब काम पहले से ज्यादा तेजी के साथ चल रहा है। जिससे कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द यानि दीपावली से पहले यहां का काम पूरा हो जाएगा। यही नहीं लाइटिंग लगाने से लेकर डिवाडर और बीच में सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम भी सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर भी पूरी प्लानिंग चल रही है। फिलहाल यहां ड्रेनेज और स्टॉर्म वाटर लाइन के काम तेजी से पूरे करवाए जा रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




