शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

चौड़ी हुई पुलिया पर अब लगने लगी रैलिंग

राऊ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 78 के अंतर्गत ट्रेजर टाउनशिप कॉलोनी से एबी रोड पेट्रोल पंप तक बन रही करीब साढ़े ग्यारह करोड रुपए लागत वाली इस 1100 मीटर…

राऊ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 78 के अंतर्गत ट्रेजर टाउनशिप कॉलोनी से एबी रोड पेट्रोल पंप तक बन रही करीब साढ़े ग्यारह करोड रुपए लागत वाली इस 1100 मीटर लंबी मुख्य सड़क निर्माण में तेजी आने के साथ इस मार्ग में आने वाली पुलिया पहले से दुगनी चौड़ी बनकर तैयार हो गई है। वहीं अब तैयार पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा बचे हुए हिस्से में पुलिया के आसपास दोनों तरफ नई सीमेंटेड लंबी- चौड़ी सीमेंटेड सड़क बनाने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। उसके बावजूद अभी कई हिस्सों में सड़क निर्माण कार्य बाकी है।

आधा दर्जन कालोनियों और 20 से ज्यादा मल्टियों वालों का इंतजार कब होगा पूरा

इतने समय बाद भी ट्रेजर टाउनशिप सहित इस क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन कालोनियों और 20 से ज्यादा मल्टियों और सोसाइटी वालों को अभी तक सीधी सड़क की सौगात नहीं मिल पाई है। जबकि इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग सालभर से भी ज्यादा समय से चल रहा है। लोगो का कहना है कि अब तक तो यह सड़क बनकर तैयार भी हो जाना थी। यही नहीं 30 से ज्यादा दुकानों के साथ आधा दर्जन बाधक मकान और मल्टियों की बाउंड्रीवाल तोड़ने के साथ हरियाली पर हथौड़े चलाकर करीब 15 से 20 बाधक पेड़ों की भी इस सड़क के निर्माण में भेंट चढ़ गई। उसके बाद भी अभी तक काम बाकी है। इधर क्षेत्रीय पार्षद ओपी आर्य का कहना है बड़ा सड़क प्रोजेक्ट होने से काम में देरी हुई है लेकिन अब कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वर्तमान में 80 फीसदी से ज्यादा मुख्य सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। साथ ही एक पुलिया का चौड़ीकरण कर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब जल्द बचे काम पूरे कर अगले एक से डेढ़ माह में काम पूरा कर सड़क की सौगात देने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें