शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

चातुर्मास से कई भामाशाह के दूरी से चर्चा बनी

मुनि सुधासागर म.सा. ने जब उदासीन आश्रम के मंच से चातुर्मास की घोषणा की थी और संत का चातुर्मास उदासीन आश्रम से छत्रपति नगर चातुर्मास परिवर्तित हुआ था तब इसके…

मुनि सुधासागर म.सा. ने जब उदासीन आश्रम के मंच से चातुर्मास की घोषणा की थी और संत का चातुर्मास उदासीन आश्रम से छत्रपति नगर चातुर्मास परिवर्तित हुआ था तब इसके बाद दिगम्बर जैन समाज के कई भामाशाह ने अघोषित रूप से चातुर्मास से अलग होने का निर्णय ले लिया था। चातुर्मास के चार प्रमुख स्तंभ समिति सदस्यों ने उभरते हुए भामाशाह के निवास स्थान पर जाकर चर्चा भी की थी और यह भी सहमति दी थी कि जैसा वे चाहेंगे वैसी व्यवस्थाएं भी होगी। सूत्रों का कहना है कि उभरते भामाशाह ने जो एक शर्त रखी थी सख्त थी, जो यह थी कि पूरा चातुर्मास पूर्ण रूप से उनके अनुसार ही संचालित होगा और किसी भी अन्य व्यक्ति का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। चारों भामाशाह ने पूरी तरह समर्पण भी कर दिया था। सभी सदस्यों ने गुरुवर से चातुर्मास का स्थान परिवर्तन करने का निवेदन भी किया था और अब दलालबाग में चातुर्मास होना निश्चित हुआ है, दो दिन बाद संत का मंगल प्रवेश भी बड़ा गणपति से होना है। इसके पूर्व मीटिंग में भी जैन समाज की एक मातृशक्ति भी चर्चा का विषय नाम को लेकर बनी थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें