राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे क्रमांक 198 की लगभग एक एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान एवं पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा था। इसके बाद राजस्व अमले ने जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाते हुए निर्माणाधीन पक्के मकान, पक्की सड़क तथा खंभों की बाउंड्री को ध्वस्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। यह कार्रवाई अतिक्रमणकारी रामप्रसाद दुबे, निवासी ग्राम जामन्या खुर्द, के विरुद्ध की गई। इस दौरान अधिकारी अजयभूषण शुक्ला, अनिल पटेल शिखा सोनी और पटवारी का दल भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




