मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चार मुद्दों को लेकर निगम आयुक्त की कांग्रेस ने की घेराबंदी पार्षदों के साथ कांग्रेस नेता भी पहुंचे निगम में

नगर निगम के कांग्रेस के पार्षदों और शहर के कांग्रेस नेताओं ने निगम आयुक्त के पास पहुंचकर चार मुद्दों को लेकर घेराबंदी की। निगम आयुक्त से कांग्रेस के पार्षदों ने…

नगर निगम के कांग्रेस के पार्षदों और शहर के कांग्रेस नेताओं ने निगम आयुक्त के पास पहुंचकर चार मुद्दों को लेकर घेराबंदी की। निगम आयुक्त से कांग्रेस के पार्षदों ने इन मामलों का समाधान मांगा। आयुक्त के द्वारा जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौक से और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षद और शहर के कांग्रेस नेता कल शाम को निगम मुख्यालय में निगम आयुक्त से मिलने के लिए पहुंचे थे। इन लोगों ने मुलाकात के दौरान इन दिनों नगर निगम के नामांतरण घोटाले का मुद्दा उठाया और शिकायत की कि अभी तक इस घोटाले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निगम आयुक्त ने कहा आना संभावित है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी वैसे ही दोषियों पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

कांग्रेस के नेताओं ने शहर की सड़कों पर हुए गड्ढे का मामला उठाया। कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि जिन स्थानों पर बारिश का मौसम शुरू होने से पहले नगर निगम के द्वारा पेचवर्क का काम करवाया गया था उन स्थानों पर भी अब वापस से गड्ढे हो गए हैं। शहर में एक भी सड़क ऐसी नहीं है जहां पर की गड्ढे नहीं हो। इस मामले में निगम आयुक्त ने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद नगर निगम के द्वारा पूरे शहर में गड्डों का पेच वर्क करने का काम किया जाएगा। हमने इसके लिए अलग से टेंडर भी कर दिए हैं। नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह के द्वारा 1 लाख रुपए से काम की टैक्स की राशि चेक के माध्यम से जमा करने पर प्रतिबंध लगाए जाने का मुद्दा भी कांग्रेस के नेताओं ने उठाया। अपनी असहमति जताई। उनका कहना था कि लोगों के द्वारा दिए जाने वाले चेक बड़ी संख्या में बाउंस हो जाते हैं। ऐसे चेक का उसके बाद में भी पेमेंट निकाल पाना निगम के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि चेक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएं।

कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया- कांग्रेस

के नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने और उसके अनुसार उनके वेतन को बढ़ाने का मामला भी सामने रखा। इस पर नगर निगम आयुक्त के द्वारा कहा गया कि निगम प्रशासन के द्वारा इस मामले में अनुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। जैसे ही यह विचार हो जाएगा वैसे ही हम कर्मचारियों को लाभ देने के बारे में फैसला ले लेंगे।

राजीव शर्मा, सलीम शेख, गोलू सिरसवाल, धर्मेन्द्र कटारिया, वैदप्रकाश पछैय्या, राहुल कटारिया, दीपक यादव, जितेंद्र कटारिया, विजय राठौर, दिनेश पांचाल ने बधाई दी।

कार्यालय के बाहर आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान अमन बजाज, सादिक खान,

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें