बारिश के इस मौसम में 4 दिन के अंतराल के बाद कल इंदौर में 7.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पानी की राह देखते इंदौर में गर्मी तेज हो गई है और लोग गर्मी से परेशान होते नजर आ रहे हैं। बारिश के इस मौसम में ऐसा लगता है कि मानसून तो इंदौर से रूठ ही गया है। यही कारण है कि अभी तक शहर में एक बार भी जोरदार वर्षा नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण तेज गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से लोग हैरान परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 7.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। चार दिन के अंतराल के बाद ऐसी स्थिति बनी है जब इंदौर में 24 घंटे में 7 मिलीमीटर पानी भी गिर पाया है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन इंदौर में 17.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को 1.02 मिली मीटर, शनिवार को भी 1.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी। रविवार के दिन 1.3 मिली मीटर बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को मात्र 0.3 मिली मीटर बारिश हुई थी। अब सोमवार सुबह 8:00 बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक की अवधि के दौरान 7.5 मिनट मीटर बारिश दर्ज हो पाई है। इस तरह से बारिश की स्थिति खराब बनी हुई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




