कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि राजनीति में केवल भाषण देने वाले युवाओं की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, प्रशासन, जनसमस्याओं और समाज की जिम्मेदारी समझने वाले नेतृत्व की जरूरत है। इसी सोच के साथ इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में युवाओं और छात्र-छात्राओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘चेंज मेकर्स’ नाम से एक लीडरशिप एवं इंटर्नशिप अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं छात्र छात्राओं को केवल किसी राजनीतिक संगठन से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, संवाद, निर्णय लेने, टीमवर्क, सामाजिक सरोकार, छात्र छात्राओं की समस्याओं, आम जनता की जनसमस्याओं के अध्ययन और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव देना है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




