मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी मुक्ति

45 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओव्हर ब्रिज, टेंडर भी स्वीकृत

दो साल बाद होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर कई विकास कार्य किए जा रहे है। चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक के बंद होने से जाम की स्थिति बनती है। अब यहां 45 करोड़ की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। लम्बे समय से ओव्हर ब्रिज की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा, क्योंकि टेंडर स्वीकृत हो चुका है। इस मामले में सांसद संकर लालवानी ने कहा कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान रखते हुए रेल परियोजनाओं को स्वीकृत कराया जा रहा है। इस मामले में सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में इंदौर की रेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से रखा था, उसी में चंद्रावतीगंज ओव्हर ब्रिज का मामला भी था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें