वर्षा जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की अनिवार्य व्यवस्था एवं फायर सेफ्टी नियमों में उल्लंघन को लेकर वार्ड 13 के संगम नगर कमर्शियल क्षेत्र में कोकिला रेस्टोरेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं पाए जाने पर 5,000 रु. का स्पॉट फाइन किया गया। वार्ड 59 में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भवन पर 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। वार्ड 67 में भी भवन स्वामी पर 5 हजार रु. का स्पाट फाइन किया। वार्ड क्र. 10 बाणगंगा मेनरोड पर 5 हजार का स्पाट फाइन किया गया। वार्ड 19 और 21 में भी उद्योगों पर अलग-अलग कार्रवाई हुई। सुपर सेम इंडस्ट्रीज,सांवेर रोड पर 10 हजार विश्वास इंडस्ट्रीज पर 5 हजार, हरिओम प्लास्टिक पर 5 हजार, विकास ट्रेडर्स पर 5 हजार की चालानी कार्रवाई सांवेर रोड पर हुई और भी कई चालानी कार्रवाई हुई। कुल 1 लाख रु. की चालानी कार्रवाई की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




