शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सीबीएसई विद्यालयीन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 1500 खिलाड़ियों ने शिरकत की

इंदौर। इंदौर के इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल चैंपियनशिप (बालक वर्ग – अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) का रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रदेश गोल्डन चार दिवसीय…

इंदौर। इंदौर के इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल चैंपियनशिप (बालक वर्ग – अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) का रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रदेश गोल्डन

चार दिवसीय के लगभग 78 सीबीएसई विद्यालयों की 128 टीमों और 1500 खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस भव्य विद्यालयीन प्रतियोगिता ने चार दिनों तक खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट आयोजन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में विजेता, प्रथम उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता परिणाम अंडर-14 वर्ग में जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्वालियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में आई.टी.एम. ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार वितरण लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र कुमार बरोत्रा ने किया। इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर अनुराग हार्डिया, सीबीएसई टेक्निकल ऑफिशियल धर्मेंद्र सिंह चंद्रावत तथा बीएफआई के चीफ रेफरी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य ट्रेवर ब्राउन, स्कूल हेड मेहर पटेल, स्पोर्ट्स हेड डगलस ब्राउन भी मौजूद थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजुरी बैरागी, एमी थॉमस एवं दिव्या तिवारी तथा उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी विद्यालय के शिक्षक अनुराग जैन द्वारा प्रदान की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें