सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप आज से

इंदौर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप आज 3 सितंबर से आयोजित होगी। इस दौरान बालक और बालिका…

इंदौर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप आज 3 सितंबर से आयोजित होगी। इस दौरान बालक और बालिका वर्गों में शहर के हजारों खिलाड़ी भागीदारी करेंगे।

मेजबान गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह स्पर्धा अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित होगी। यह बास्केटबॉल की प्रदेश में होने वाली प्रमुख स्पर्धा है। इसमें मध्य प्रदेश के लगभग 78 विद्यालयों की 128 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान प्रदेश के करीब 1500 खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। स्पर्धा में खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मान्यता प्राप्त बास्केटबॉल रेफरी और निर्णायकों की टीम मैचों का संचालन करेगी। इस स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के इनडोर कोर्ट पर बुधवार को टीमों ने अभ्यास में अपनी तैयारियों को मजबूत दिया।

स्कूल के खेल अधिकारी डगलस ब्राउन ने बताया कि स्पर्धा की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। सभी मुकाबले इनडोर कोर्ट पर होंगे, जिससे वर्षा या तेज धूप से खिलाड़ियों का खेल प्रभावित नहीं होगा। बास्केटबॉल कोर्ट भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं। प्रदेशभर से आने वाली सभी टीमों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, परिवहन तथा प्रतियोगिता से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर एवं सुरक्षित खेल का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें