इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में 15 से 18 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 175 विद्यालयों एवं 1500 प्रतिभागियों के बीच ओवरऑल रनर- अप का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक रजत एवं तीन कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में जसराज सिंह सलूजा, अनय कृष्णा बिंजू, सिद्धांत पवार एवं अरहम जैन ने रजत पदक अर्जित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में दिशा पवार, पहल हार्डिया, नायशा पुरोहित एवं गौरांशी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में आरना उपरीत, मिशीता मजूमदार, आर्याना महालवार एवं स्वरा जगताप ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में ओमिशा मेहता, ध्यानशी गुरसहानी, शनाया सोनी एवं अद्विका रघुवंशी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु सुधाकर मेंडके, प्राचार्य विंस्टन गोमेज, प्रबंधक डी.एम. ठोकर, खेल समन्वयक सीमांत श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




