सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा का वार्षिक टाइम टेबल जारी कर सभी स्कूलों को भेज दिया। इस बार 12वीं एवं 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं जल्द शुरू होगी। 16 फरवरी से यह परीक्षाएं शुरू होगी। 12वीं की परीक्षाएं 121 विषय के लिए शुरू होगी और 9 अप्रैल तक यह परीक्षाएं चलेगी। वहीं 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 83 विषयों के साथ शुरू होगी और यह परीक्षाएं 9 मार्च तक चलेगी।
12वीं कक्षा के लिए देश भर के 19.8 लाख विद्यार्थी और 10वीं के लिए 26.5 लाख विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन बोर्ड परीक्षा के लिए हुआ है। इंदौर में भी यह टाइम टेबल जारी हुआ, तो स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जनवरी में प्रेक्टिकल परीक्षाएं भी शुरू हो जाएगी, जो फरवरी तक जारी रहेगी। इसके लिए भी अलग- अलग आब्जर्वर और एक्सट्रनल भी स्कूलों में आएंगे और प्रेक्टिकल कंडक्ट कराएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






