मध्य प्रदेश कैटर्स कमेटी के द्वारा रिसोर्ट में खाद्य सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य विभाग अधिकारी मनीष स्वामी ने कैटरर्स संगठन के सदस्यों को कैटरिंग के कार्य में खाद्य पदार्थों से संबंधित सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कई तरह का प्रशिक्षण दिया। स्वामी ने बताया कि केटरर्स समिति और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलकर आयोजन किया इसमें कैटरिंग वेबसाइट वेंडर संगठन के प्रतिनिधि और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कानून और सुधार की प्रक्रिया के तहत खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत केवल जांच ही नहीं बल्कि प्रशिक्षण देना भी अनिवार्य प्रावधान है। नितिन खटोड ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




