मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कार सही चलाने की नसीहत देने पर कपड़ा कारोबारी को मारा चाकू, गंभीर

कारोबारी हैं, देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे अपने घर के समीप पहुंचे, तभी रास्ते में एक तेज और लापरवाही से आ रही कार…

कारोबारी हैं, देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे अपने घर के समीप पहुंचे, तभी रास्ते में एक तेज और लापरवाही से आ रही कार से उनका सामना हुआ। भारत ने जब कार चालक को ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत दी, तो कार सवार बदमाश आपा खो बैठे और बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर कार में सवार बदमाशों ने अचानक धारदार चाकू निकालकर भारत पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल भारत को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें