सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कार ने बाइक और सायकल को टक्कर मारकर रिक्शा को पलट दिया दो घायल, कार छोड़कर भागे छात्र

तिलक नगर थाना के ठीक सामने आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आ रही एक लाल रंग की अनियंत्रित कार क्रमांक डीएल 9 सीएक्यू 6717 ने…

कार ने बाइक और सायकल को टक्कर मारकर रिक्शा को पलट दिया दो घायल, कार छोड़कर भागे छात्र

तिलक नगर थाना के ठीक सामने आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आ रही एक लाल रंग की अनियंत्रित कार क्रमांक डीएल 9 सीएक्यू 6717 ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर जा चढ़ी। दुर्घटना में ऑटो चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो छात्र सवार थे, जो हादसे के तुरंत बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार मूसाखेडी से ही एक बाइक सवार और कार सवार को टक्कर मारकर आई थी और फिर तिलक नगर थाना के सामने गलत दिशा से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। घटना थाना के सामने होने के बावजूद और एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण घायलों को मदद के लिए इंतजार करना पड़ा। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

कार ने बाइक और सायकल को टक्कर मारकर रिक्शा को पलट दिया दो घायल, कार छोड़कर भागे छात्र
कार ने बाइक और सायकल को टक्कर मारकर रिक्शा को पलट दिया दो घायल, कार छोड़कर भागे छात्र
कार ने बाइक और सायकल को टक्कर मारकर रिक्शा को पलट दिया दो घायल, कार छोड़कर भागे छात्र

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें