इंदौर (सिटी
अग्रसेन महासभा द्वारा राजीव गांधी सर्कल स्थित निजी गार्डन में परिचय सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ। आयोजन में मंच पर युवक और युवतियों ने परिचय दिया। प्रत्याशियों ने अपनी पसंद जीवन साथी के लिए बताई। 12 राज्यों के प्रत्याशियों ने सम्मेलन में भाग लिया। आज भी कई रिश्तों पर चर्चा जारी है। कल शाम तक करीब 40 रिश्तों पर बातचीत चल रही थी। आयोजन में टीकमचंद गर्ग, मोहनलाल बंसल,राजेश जिंदल, अनूप सिंघल, अरुण आष्टावाला, संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




