अनंत चतुर्दशी के चल समारोह को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम एवं पुलिस के द्वारा मिलकर गुरुवार की रात से ही शहर की बहुत सी सड़कों पर बैरिकेटिंग कर दी गई थी। इसमें लगाए गए बेरिकेट उठाने के लिए कल शनिवार को दिन भर अभियान चलाया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर में परंपरागत जल समारोह का आयोजन किया जाता है। इस चल समारोह में बंद हो चुकी मिलन के मजदूरों के द्वारा तैयार की गई झांकियों के साथ ही खजराना गणेश मंदिर, इंदौर नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाई गई झांकियां भी निकाली जाती है। इस चल समारोह में भाग लेने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। इस चल समारोह को ध्यान में रखते हुए चल समारोह के मार्ग की तरफ जाने वाले रास्तों को बेरिकेट लगाकर बंद कर दिया जाता है। ताकि कोई वाहन चालक अपना वाहन लेकर चल समारोह के मार्ग पर नहीं पहुंच सके। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौर नगर निगम और यातायात पुलिस के द्वारा मिलकर गुरुवार को ही चल समारोह के मार्ग की ओर जाने वाले सारे रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। इन बेरिकेट के माध्यम से रास्ते को बंद कर दिया गया था और वाहनों की आवाजाही को रोकने की व्यवस्था कर दी गई थी। शुक्रवार को जब चल समारोह शुरू हुआ तो उसके 2 घंटे पहले ही इन बेरिकेट के माध्यम से रास्ते बंद करने का काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद से यह बेरिकेट लगे हुए थे और रास्ते बंद थे। शुक्रवार की देर रात में से लेकर शनिवार की सुबह तक यह चल समारोह चलता रहा। इस दौरान बेरिकेट के माध्यम से रास्ते बंद रहे। कल शनिवार को सुबह जल्दी यह चल समारोह समाप्त होने के बाद बेरिकेट सड़क के एक तरफ रखते हुए रास्ते को तो यातायात के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कल दोपहर से इंदौर नगर निगम और यात्रा पुलिस के द्वारा मिलकर अलग-अलग सड़कों पर रखे गए यह बेरिकेट उठाने का अभियान चलाया गया। सुबह से शुरू हुआ यह अभियान रात तक चलता रहा। 16 किलोमीटर लंबे झांकी मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों पर रखे गए बेरिकेट उठाकर ट्रक में भरकर ले जाएंगे। इन बैरिकेड को उठाने और ट्रक में भरने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए गए थे।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सारे शहर में चार ट्रक भरकर बैरिकेड लगाए गए थे। इन सभी बैरिकेड को उठाने का काम कल सुबह 11 बजे शुरू हुआ था जो की रात को 9 बजे जाकर समाप्त हुआ। इसमें इन सभी बेरिकेट को उठाकर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। जब भी आवश्यकता होती है तब इन बेरिकेट का उपयोग रास्ते को बंद करने अथवा रास्ते को परिवर्तित करने के काम में किया जाता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




