कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा पत्रों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। लम्बित प्रकरण का समय सीमा में निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने तथा अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध चल रहे अभियान को और अधिक तेज कर प्रभावी बनाया जाए। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। श्री वर्मा द्वारा साथ ही अवैध कॉलोनियों के विकास पर प्रभावी रोक लगाने तथा अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने केंनिर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




