नगर निगम के द्वारा रजिस्टर कार्यालय में तैनात रहकर काम करने वाले 6 नगर निगम कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों को निगम के मुख्यालय में बुलाकर ऑफिस का काम करने के लिए लगाया गया है।
निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि निगम का रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत स्टाफ की प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं कार्यालय कार्यों के सुचारू संचालन की दृष्टि से राजस्व विभाग के अंतर्गत इन कर्मचारियों को नए कार्य दिए जा रहे हैं। इसमें प्रधान सहायक राजस्व अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे दिनेश यादव को अब राजस्व मुख्यालय में सभी प्रकार के करों के शुल्क की रसीद एवं कैश का कार्य दिया गया है। इसमें दरोगा संतोष
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




