जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे। कलेक्टर को उन्होंने बताया कि स्कूल तक जाने के लिए पहले सिटी बस का वे उपयोग करते थे, लेकिन सिटी बस बंद हो गई इसलिए उन्हें अब निजी बस का सहारा लेना पडता है, बेसमय बसें चलती है जिससे यह बसें ओवर लोड चलती है उनके स्कूल में प्रारंभ के और अंत के शिक्षण पीरियड भी निकल जाते हैं। जल्दबाजी के कारण जो बस मिलती है उस ओवरलोड बस में विद्यार्थी खासतौर से छात्राएं बस में लटककर जाती है और छात्र विद्यार्थी बस के ऊपर छत पर बैठकर जाते हैं और यह सफर देवगुराड़िया देवघर से कम्पेल 15 किलोमीटर तक का करना पड़ता है। यह भी कहा कि निजी बस वालों ने सिटी बस बंद करवाई है, सिटी बस चालू की जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




