इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली तैराकों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कड़े परिश्रम का शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 से 23 जुलाई तक स्प्रिंगफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, विदिशा में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की। खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बुरहानुद्दीन मटकावाला, व्योम पाटीदार, निकुंज आर्य एवं देविक अग्रवाल की टीम ने, रिजर्व तैराक दिव्यांश बडोडे के साथ, 4×100 मीटर प्री-स्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इसी टीम ने 4×100 मीटर मेडली रिले स्पर्धा में रजत पदक भी अर्जित किया। वहीं निकुंज आर्य ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु सुधाकर मेंडके, प्राचार्य विंस्टन गोमेज तथा प्रबंधक डीएम ठोकर ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए खेल समन्वयक सीमांत श्रीवास्तव, तैराकी प्रशिक्षक राकेश जोशी, सुनील ठाकुर, आदेश चौबे, सुधांशु जायसवाल एवं तितिक्षा मराठे के समर्पित मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की भी सराहना की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




