आईटी पार्क चौराहे पर ब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। हालत यह है कि उबड़ – खाबड़ सड़क लोगों की परेशानी ब़ढ़ा रही है।
यही नहीं सुबह से लेकर शाम तक भारी जाम लगा रहता है। वहीं ब्रिज निर्माण की भी बेहद धीमी रफ्तार है जो लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रहा है। हालत यह है कि चौराहे पर जाम के समय तीन से चार बार में वाहन चालक निकल पा रहे हैं। यही नहीं एमपी आरडीसी द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम भी वर्तमान में यहां धीमी रफ्तार से चल रहा है।
इंदौर। विधानसभा 5 के अंतर्गत गोल चौराहा से लेकर आजाद नगर काली पुलिया तक का हिस्सा 50 से ज्यादा नई एलइडी लाइटों की चमक से जगमगा उठा। जन्माष्टमी से पहले क्षेत्र में लंबे समय से छाया अंधेरा आखिर अब क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से दूर हुआ।
अगले साल मार्च – अप्रैल से पहले निर्माण पूरे होने के आसार नहीं- बड़ी बात
यह है कि समय सीमा निकालने के बाद भी यहां अभी आधा काम भी नहीं हुआ है। जबकि एमपीआरडीसी द्वारा शहर में चार जगह फ्लाई का निर्माण किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनमें से सबसे ज्यादा धीमी रफ्तार से आईटी पार्क चौराहे का काम हो रहा है। यहाँ वर्तमान में दोनों तरह सर्विस रोड़ की हालत खराब है। वहीं निर्माण की धीमी रफ्तार से अभी तक दोनों तरफ पिलर निर्माण और स्ट्रक्चर तैयार करने का काम ही हो रहा है। जबकि मूसाखेड़ी, देवास नाका और सत्यसाईं पर बीच
50 से ज्यादा एलईडी लाइटों से जगमगाया गोल चौराहे से काली पुलिया का हिस्सा रिंगरोड़ से आजाद नगर तक पहले ही
लग चुकी है एलईडी – गौरतलब है कि मूसाखेड़ी में रिंगरोड चौराहे से लेकर आजाद नगर तक के बड़े हिस्से में लगभग 80 बिजली के पोल पर 100 से ज्यादा एलइडी लाइटिंग लगाकर जगमगाहट करने का काम निगम द्वारा करीब 8 साल पहले पूरा किया जा चुका है। जबकि इसी रोड के बड़े हिस्से में दूसरे चरण में चार साल पहले फीडर रोड़ निर्माण का कार्य पहले पूरा हो जाने के बाद अब दूसरे चरण करीब चार साल पहले तैयार हुई फीडर रोड पर रोशनी का काम अब जाकर पूरा हुआ है।
क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों की
के हिस्से में काफी ज्यादा स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य हो चुका है। बीच के हिस्से में अंडरपास भी तैयार हो चुके हैं। जबकि आईटी पार्क में अभी बीच के हिस्से का स्ट्रक्चर तैयार नहीं हुआ है। जबकि कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि दिसंबर तक चारों ब्रिज बंद कर तैयार हो जाएंगे और इसे ट्रैफिक भी शुरू हो जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि इस साल के अंत तक तो दूर अगले साल मार्च अप्रैल तक भी आईटी पार्क का काम पूरा नहीं हो पाएगा। दरसअल अभी जिस तरह से काम की रफ्तार है देखकर नहीं लगता है कि यह ब्रिज इस साल के अंत तक भी तैयार हो पाएगा।
मांग पर विधायक के प्रयासों से रौशनी-
क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों की मांग पर विधायक हार्डिया और पार्षद बसवाल के लगातार प्रयासों के बाद अब जाकर मूसाखेड़ी क्षेत्र के आजाद नगर काली पुलिया से लेकर गोल चौराहे तक के हिस्से में दोनों ओर करीब 12-12 नए इलेक्ट्रिक पोल लगाकर उन पर 120 वॉल्ट की लगभग 50 नई एलइडी लाइटिंग लगाकर जगमगाहट का काम किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। अब काली पुलिया से विद्युत जोन होकर गोल चौराहे तक जगमगाहट दूर से नजर आ रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




