सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आधे घंटे में 250 फ्लैट बुक, 500 की वेटिंग, पीएम आवास के शिप्रा परिसर में बंपर डिमांड बड़ा बांगड़दा में निगम के आवास मेले में सभी फ्लैटों की बुकिंग पूरी

निगम के सामने अब वेटिंग संभालने की चुनौती उपलब्ध मकानों से दोगुने आवेदक के लिए वेटिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ाबांगड़दा में नगर निगम द्वारा विकसित शिप्रा परिसर के 250 फ्लैटों की बुकिंग शुरू होने के करीब आधे घंटे में ही पूरी हो गई। उपलब्ध मकानों के मुकाबले करीब दोगुने आवेदकों की रुचि सामने आई है। निगम के अनुसार परिसर में लगभग 500 लोगों की वेटिंग चल रही है। इतनी तेजी से बुकिंग होने के बाद निगम अधिकारी क्षेत्र में आवास की बढ़ती मांग को लेकर उत्साहित हैं। अपर आयुक्त अर्थ जैन के मुताबिक शिप्रा परिसर तेजी से बुक होने वाले आवासीय परिसरों में शामिल हो गया है। उन्होंने इसकी वजह क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया। सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन शुरू हो चुका है। इसके अलावा फोरलेन सड़क का निर्माण जारी है। परिसर हातोद रोड से जुड़ा है और पितृ पर्वत के पीछे स्थित होने के कारण भी यहां लोगों की रुचि बढ़ी है। शिप्रा परिसर फैक्ट फाइल

कुल फ्लैट: 250 बुकिंग पूरी होने का समय: करीब 30 मिनट वेटिंग: लगभग 500 आवेदक वेटिंग बनाम उपलब्ध फ्लैट: करीब 2 गुना स्थान: बड़ाबांगड़दा, पितृ पर्वत के पीछे कनेक्टिविटी: हातोद रोड से जुड़ा परिसर क्षेत्र में विकास: सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन, फोरलेन सड़क का निर्माण।

बुकिंग का माध्यम: इंदौर 311

ऐप- तेजी से बुकिंग पर उठे सवाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने बुकिंग की रफ्तार पर संदेह जताते हुए हितग्राहियों की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कई नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना में बुकिंग के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें बुकिंग पूरी होने की जानकारी मिलती है। उन्होंने योजना में दलाली की शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिप्रा परिसर में बुकिंग कराने वाले प्रत्येक हितग्राही का ग्राउंड वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच की जानी चाहिए। 250 फ्लैटों की बुकिंग के बाद 500 आवेदकों की वेटिंग ने निगम के सामने अगली प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। निगम को अब यह स्पष्ट करना होगा कि वेटिंग सूची कैसे तैयार होगी, फ्लैट आवंटन किस प्रक्रिया से होगा और पात्रता की जांच कब तक पूरी की जाएगी। इच्छुक आवेदक इंदौर 311 ऐप के माध्यम से भी जानकारी और बुकिंग प्रक्रिया देख सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें