शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास निगम की कार्रवाई अवैध निर्माण करते हुए बनाई गई पांच मंजिला इमारत में तोड़फोड़

शिकायत की जांच की तो पकड़ा गया मामला, निगम के इंजीनियर सवाल के घेरे में

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह बाम्बे अस्पताल चौराहे के पास बड़ी कार्रवाई की गई। यहां एक इमारत में अवैध निर्माण करते हुए 5 मंजिला भवन का निर्माण कर लिया गया। इस मामले की जब शिकायत नगर निगम के पास आई तो यहां किए गए अवैध निर्माण का खुलासा हुआ। ऐसे में इस क्षेत्र के नगर निगम के इंजीनियर सवाल के घेरे मेंआगएहैं।

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग आज सुबह जल्दी ही कार्रवाई करने के लिए निकल गई थी। इस गैंग के द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 94 बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास जाकर कार्रवाई की गई। वहां पर उत्तम भोग के ठीक सामने ईबी सेक्टर में भवन क्रमांक 303 में प्लाट पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत नगर निगम के आयुक्त कार्यालय में प्राप्त हुई थी। इस शिकायत पर जब जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा इस प्लॉट पर व्यावसायिक रूप से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां अनुमति के विपरीत अवैध रूप से बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण किया गया था। भवन में आगे पीछे कहीं भी एमओएस नहीं छोड़ा गया था। ऐसी स्थिति में आज सुबह नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने दो पोकलैंड की मदद से दुकानों और सामने पीछे की ओर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही के समय मौके पर झोन क्रमांक 8 के बिल्डिंग ऑफिसर सुनील जादौन, बीआई उद्देश्य तिवारी, बीआई मुख्यालय शैलेंद्र मिश्रा, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे मौजूद थे। निगम के द्वारा यह पूरी करवाई शिकायत के आधार पर की गई। ऐसे में इस क्षेत्र के नगर निगम के इंजीनियरों की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहा है। इन इंजीनियरों के द्वारा किस निर्माण को ना तो रोकने की कोशिश की गई और ना ही उस पर कार्रवाई की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें