विधानसभा 4 के वार्ड 73 सैफीनगर में कांग्रेस पार्षद पति सादिक खान की मौजूदगी में बोहरा समाजजनों ने समाज के मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजीवाला की मौजूदगी में गुलजार कालोनी चौराहा से टीकेएम कमेटी, शबाब कमेटी, नजाफत कमेटी, तोलाबा सदस्यों के साथ सफाई अभियान चलाया। मजहर हुसैन सेठजीवाला, सादिक खान, शेख खुजेमा पेटीवाला, जौहर मानपुरवाला, नगर सुरक्षा समिति के मोइज मुंशी, इस्माइल बड़वानी वाला, जौहर कपासी, अकील सेठजीवाला आदि उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




