राजबाडा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच पर नगर निगम ने खतरनाक इमारत होने की चेतावनी का बोर्ड लगाया है। उल्लेखनीय है कि निगम ने झांकी मार्ग पर आने वाले खतरनाक मकानों पर चेतावनी का बोर्ड लगाया है। इसमें एसबीआई की इमारत भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि इस इमारत का छज्जा टूटा हुआ है जिस पर जाली लगाई गई है। डोल ग्यारस पर भी लोग डोल के साथ इस टूटे छज्जे को निहार रहे थे, उन्हें डर था कि कोई मलबा या पत्थर ना गिर जाए। जिसके बाद आज निगम ने इमारत पर खतरनाक होने की चेतावनी का बोर्ड लगा दिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




