मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ब्लास्ट की खबर का असर पालदा औद्योगिक क्षेत्र में निगम ने टूटे चैम्बरों पर लगाए नए ढक्कन

इंदौर। पालदा औद्योगिक क्षेत्र के मंगल उद्योग नगर में मामा जी तौल कांटे से भीतर जाने के लिए वाहन चालकों को अब रास्ता नहीं बदलना पड़ेगा। पिछले दिनों ‘सिटी ब्लास्ट'…

इंदौर। पालदा औद्योगिक क्षेत्र के मंगल उद्योग नगर में मामा जी तौल कांटे से भीतर जाने के लिए वाहन चालकों को अब रास्ता नहीं बदलना पड़ेगा। पिछले दिनों ‘सिटी ब्लास्ट' में छपी खबर के असर से निगम अधिकारियों ने मामले संज्ञान लेकर क्षेत्र के टूटे चैंबरों पर नए ढक्कन लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली। साथ ही व्यापारियों और उद्योगपतियों ने कहा कि सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट हमेशा जन हित के मुद्दे उठाता है और अपना दायित्व निभाता है। पिछले दिनों ब्लास्ट में प्रमुखता से छपी खबर के असर से निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर लंबे समय से टूटे चैंबरों के ढक्कन बदलकर उनकी जगह नहीं ढक्कन लगाए साथ ही टूटे चैंबरों की रिपेयरिंग भी की। जिससे व्यापारियों में खुशी है व्यापारियों और उद्योगपतियों ने सिटी ब्लास्ट का साधुवाद किया। सबसे बड़ी बात यह है कि बारिश के दौरान टूटे चैंबरों के कारण आए दिन बाइक सवार और पैदल चलने वाले राहगिरों के साथ दुर्घटना और हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। कई बार बाइक सवार वाहन चालक अंधेरे में बारिश के दौरान टूटे चैंबरों के गड्ढे में गिर चुके हैं इसके अलावा कई जानवर भी खुले चैंबरों में गिरने के साथ हादसे का शिकार हो रहे थे। खासकर बड़ी संख्या में यहां फैक्ट्री और कारखाने में महिलाएं भी काम करती है जिनके दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा बना रहता है। जिसको लेकर क्षेत्र के व्यापारी और उद्योगपतियों ने निगम के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और सिटी ब्लास्ट को भी शिकायत की थी। सिटी लास्ट में प्रमुखता से यहां की खबर छाप कर जनहित का मुद्दा उठाया। खबर के असर से निगम के जिम्मेदार अफसर ने संज्ञान लेकर अब क्षेत्र के टूटे चैंबर रिपेरिंग और ढक्कन बदलने का काम शुरू कर दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें