सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धार प्रवास पर रहेंगे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, ऐतिहासिक भोजशाला में करेंगे दर्शन

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष के धार आगमन को लेकर संगठन सक्रिय, कार्यक्रम स्थलों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण

धार प्रवास पर रहेंगे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, ऐतिहासिक भोजशाला में करेंगे दर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का आगामी दिनों में धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रवास प्रस्तावित है। अपने इस विशेष दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र मां वाग्देवी की नगरी भोजशाला पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा और युवा मोर्चा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का बारीकी से दौरा किया। जिलाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और मंच प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर रहेगा जोर—

संगठनात्मक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को सेवा और समरसता के संदेश से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के तहत धार में एक सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त, समाज के प्रति अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा करने वाले स्वच्छताकर्मियों से सीधा संवाद और उनका सम्मान करने का कार्यक्रम भी तय किया गया है, जो पार्टी के सेवा संकल्प अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है…

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें