भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। सेवा संकल्प को लेकर चर्चा भी की गई। शहर के 85 वार्डो में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें वार्ड में निवासरत सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं 3 अक्टूबर को मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 4 अक्टूबर को वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में सेवा कार्य किये जाएंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा वृद्धाश्रम में, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अनाथालय में सेवा कार्य करेंगा। 6 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जायेंगे। 9 अक्टूबर को वृक्षारोपण और सैनिकों का सम्मान युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। 10 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर कॉपी वितरण के कार्यक्रम होंगे। 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी, यह यात्रा प्रत्येक बूथ से निकाली जाएगी जिसमें 10-10 लाभार्थी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक पर सवार होकर वार्ड स्तर की यात्रा में शामिल होंगे, वार्ड स्तर की यात्रा मंडल में और मंडल की यात्रा विधानसभा स्तर की यात्रा में शामिल होगी, फिर सभी विधानसभाओ के जत्थे जिला स्तर की यात्रा में जुड़ेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र में लाभार्थियों के 10 वीडियो बनाना है, लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की कहानी का वीडियो में से सिलेक्टेड वीडियो प्रदेश को भेजे जाएंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, संजय शुक्ला, जीतू जिराती, गोपीकृष्ण नेमा, दीपक जैन टीनू, प्रिया डांगी, भूपेंद्र सिंह केसरी, नितिन शर्मा, सौगात मिश्रा, निखिल सोनी, निरंजनसिंह चौहान, मुद्रा शास्त्री, कमल वाघेला, सुधीर कोल्हे, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, श्रेष्ठा जोशी, शिवानी अड़सपुरकर, नारायण पालीवाल, इंदु श्रीवास्तव, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी,
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




