सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा कल लगाएंगी 76 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर

सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत कल 4 अक्टूबर को इंदौर संसदीय क्षेत्र में 76 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25…

सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत कल 4 अक्टूबर को इंदौर संसदीय क्षेत्र में 76 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की अनुरुप सेवा भी आम लोगों को बताई जाएगी। वार्ड में रहने वाले लोगों को शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीकी क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों से बड़ी संख्या में नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें