सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शासकीय स्कूल के संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे भाजपाई

यात्रा का आज रात होगा ग्रेंड माचल में विश्राम, युवा भाजपाइयों का स्वागत और पौधारोपण भी

शासकीय स्कूल के संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे भाजपाई

सेवा संकल्प यात्रा आज जिले में पहुंच रही है। दोपहर में यह यात्रा बेटमा में पहुंचेगी वहां युवा भाजपाइयों और सेवा संकल्प यात्रा में मौजूद भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी और उनकी टीम का स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मोदीजी के जन्मदिन पर गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक रैली सोमवार दोपहर बेटमा पहुंच रही है। भाजपा इंदौर ग्रामीण और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत से लेकर रात्रि विश्राम तक पूरी तैयारी की और कल ग्रैंड माचल से लेकर शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय, छोटा बेटमा का दौरा भी किया, जहां आज शाम 5 बजे संवाद कार्यक्रम भी होना है। इस संवाद कार्यक्रम के बाद ग्रैंड माचल यह यात्रा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम भी होगा। आज कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के अलावा युवा मोर्चा के प्रादेशिक और शहरी व जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल और विधायक मनोज पटेल की भी मौजूदगी रहेगी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने भी स्कूल और होटल का निरीक्षण किया। भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। श्रवणसिंह चावड़ा, मनोज ठाकुर, गुमान सिंह पंवार, पवन पटेल, संतोष पाटीदार, सोहन पटेल, विकास ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें