सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा ने आज लगाए संसदीय क्षेत्र में 76 स्वास्थ्य शिविर

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं सासंद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की अनवरत सेवा की भावना को जन-जन…

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं सासंद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की अनवरत सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इंदौर संसदीय क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। आज इंदौर शहर-जिला में 76 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। शंकर लालवानी ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के साथ आयोजित यह स्वास्थ्य अभियान नागरिकों के लिए उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों से बड़ी संख्या में नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें