सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा नेता ने पानी में गलाकर लुगदी बनाई और फिर मिट्टी के साथ मिश्रण कर प्रतिमा बनाई

न.प्र.)। भाजपा से जुडे सोनू जामदार ने अपने घर पर वर्ष भर आए निमंत्रण कार्ड को न तो रद्दी में बेचा और ना ही कचरे में फेंका बल्कि उन्हें एकत्रित…

न.प्र.)। भाजपा से जुडे सोनू जामदार ने अपने घर पर वर्ष भर आए निमंत्रण कार्ड को न तो रद्दी में बेचा और ना ही कचरे में फेंका बल्कि उन्हें एकत्रित कर इन कार्ड से गणपति बप्पा बनाने की योजना बनाई।

इन कार्ड को पानी में गलाया और कार्ड से लुगदी बनाई और लुगदी में साफ प्राकृतिक मिट्टी मिलाकर गणपति बाबा की प्रतिमा का निर्माण किया। इस मामले में भाजपा नेता सोनू जामदार का मानना है कि यह सब कुछ पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया। जामदार ने कहा कि अगर हर कोई इस छोटे-छोटे प्रयास से ऐसा करे तो बप्पा की मूर्ति भी बन जाएगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें