इंदौर (सिटी
लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला कल केवल दलालबाग में आयोजित मुनिपुंगव 108 सुधासागर महाराज के चातुर्मास के दौरान दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आए थे। कल शाम बिरला विमानतल से सीधे दलालबाग पहुंचे और शाम को ही सुधासागर म.सा. के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया और संत की वाणी भी सुनी। जैन समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने बिरला का स्वागत भी किया। मनीष सपना गोधा, नवीन गोधा, प्रिंसपाल टोंग्या, हर्ष जैन, अशोक डोसी, आलोक, आकाश, हुकुम काका, डॉ. जैनेन्द्र जैन, अक्षय कासलीवाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




