शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईटी पार्क चौराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस…

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईटी पार्क चौराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना आईटी पार्क चौराहे के पास घटित हुई। मृतक की पहचान अल्केश पिता कमल (27) निवासी सुभाष मार्ग, बागली, जिला देवास के रूप में हुई है। युवक अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में भंवरकुआं क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी आईटी पार्क चौराहे पर सामने या पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्केश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल हालात में युवक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवम मामले में आगे जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें