वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग के कमलेश सोलंकी, मनोज अग्रवाल ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करवाई। नवलखा क्षेत्र में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा का विक्रय कर रहे संजू नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरियों में रखी 50 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 50 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। इसी प्रकार छावनी क्षेत्र में होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एपी 5192 से अंकित सैनी नामक व्यक्ति को मदिरा का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उसके पास रखे बैग से ब्लैक एंड व्हाइट, रॉकफोर्ड व्हिस्की एवं ओल्ड मॉन्क रम की कुल 18 बोतलें बरामद की गईं। इसके बाद टीम द्वारा रालामंडल एवं असरावद खुर्द क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान गीताबाई के आधिपत्य से 20 बियर कैन तथा मनीष चौधरी के आधिपत्य से 40 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 45 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग आशीष जैन, त्रियंबिका शर्मा, वैशाली भगत, आकाश मेश्राम का योगदान रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




