एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हस्तशिल्प व्यापारी की मौत हो गई। हादसा मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क पर रखे गए अस्थाई कंक्रीट डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण हुआ। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगिरों ने उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल भिजवाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




