मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज स्वतंत्रता दिवस पर करेगा आयोजन

नवनिर्वाचित प्रदेश, जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों का सम्मान होगा

श्री बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज द्वारा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से महेश नगर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में पहले ध्वजा रोहण किया जाएगा और उसके बाद माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश और जिला सभा एवं बिजासन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अलावा वरिष्ठ समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है और इस आयोजन के बाद भोजन का आयोजन भी मौजूद माहेश्वरी समाजजनों के लिए रखा गया है। उक्त जानकारी बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष महेश राठी गुड्डा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें