शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बिहार में हाहाकार, घरों में भरा 6 फीट पानी

बिहार के नवगछिया के मदरौनी में बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं। घरों में 5-6 फीट तक पानी है और लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है।…

बिहार के नवगछिया के मदरौनी में बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं। घरों में 5-6 फीट तक पानी है और लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोसी के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। यहां स्कूल और मंदिर भी डूब गए। बिहार में गंगा, गंडक, पुनपुन, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। कहीं सड़कें डूब गई हैं तो कहीं गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया। भागलपुर का सिंहकुंड गांव चारों तरफ पानी से घिरकर टापू बन गया है। खगड़िया में लोग मवेशियों को नाव के सहारे सुरक्षित जगह ले जा रहे हैं। मुंगेर में हजारों परिवार बाढ़ के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं।

सरयू ने मचाई तबाही!

बाराबंकी में लगातार बारिश और सरयू नदी के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिले की तीन तहसीलों के करीब 60 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है, जबकि खेत जलमग्न होने से फसलें प्रभावित हुई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें