मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिहार में गंगा का तांडव, लाग्ंं लंग फंसे, स्कूल भी डूबा

मऊगंज में 53 इंच बारिश

राजधानी पटना सहित बिहार के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए। बिहार में गंगा सहित कई नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं, जिसके कारण 11 जिलों के 16 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंस गए हैं। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पटना में इस बाढ़ ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंगेर में एक स्कूल पूरी तरह पानी में डूब गया। छपरा में मही नदी का बांध टूट गया और 25 गांव डूब गए। इंदौर में अभी तक करीब 60 प्रतिशत बारिश हुई है जबकि मध्यप्रदेश में 22 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। 12 जिलों में कोटा पूरा हो गया। मऊगंज में सबसे ज्यादा 53 इंच पानी गिरा है, जबकि आलीराजपुर में सबसे कम 13 इंच बारिश हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें