मालवा इंस्टीट्याूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी.टेक. बैच 2022-26 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ प्रदान की गईं। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा श्री गणेश वंदना एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




