मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भूमिपूजन के बावजूद शुरू नहीं हुआ स्पोर्ट्स जोन कार्य

90 लाख खर्चकर आईडीए की तर्ज पर करना था बंगाली स्क्वेयर पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण

विधानसभा 5 के वार्ड के अंतर्गत बंगाली ब्रिज के नीचे खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ निगम ने जनवरी माह की शुरुआत में ब्रिज के नीचे नवीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था ताकि क्षेत्र के रहवासियों और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सकें। लेकिन अब हालात यह है कि निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से लंबे समय से मंजूरी के बावजूद निगम क्षेत्र के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पा रहा है। जबकि निगम द्वारा आईडीए की तर्ज पर यहां भी 90 लाख रुपए की लागत से ब्रिज के नीचे आधुनिक सुविधाओं के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू किया जाना था। लेकिन बजट की कमी के चक्कर में हालत यह है कि सात माह बाद भी अभी तक यहां कोई काम शुरू नहीं हो पाया। जबकि अब तक आधे से ज्यादा स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनकर तैयार भी हो जाना था।

पिछले साल निर्माण कार्य के लिए ब्लाक उखाड़ कर

की थी तैयारी- गौरतलब है कि पिछले साल निगम अधिकारियों ने बंगाली ब्रिज के नीचे इंदौर विकास प्राधिकरण की तर्ज पर पिपलियाहाना ब्रिज की तरह बंगाली ब्रिज के नीचे भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिज के नीचे खाली पड़ी लंबी-चौड़ी जगह पर आधुनिक सुविधाओं वाले नवीन स्पोर्ट्स कांपलेक्स का निर्माण करने की तैयारी शुरू की थी। जिसके अंतर्गत यहां बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल सहित अन्य खेल खेलने के लिए अलग-अलग कोर्ट में स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण किया जाना था। इस कार्य पर निगम द्वारा करीब 90 लाख रुपए के आसपास खर्च किए जाने थे। लेकिन अब हालात यह है कि 7 माह बाद भी अभी तक निगम द्वारा यहां स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में निराशा है। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने यहां के रहवासियों के सामने भूमि पूजन के समय दावे किए थे कि अगले छह माह में यहां भव्य आधुनिक सुविधाओं वाला खेल परिसर तैयार हो जाएगा। लेकिन अब 7 माह बाद भी अब तक काम ही शुरू नहीं हो पाया। जिस पर खिलाड़ियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण आखिर कब कागजों से बाहर निकलकर जमीनी काम शुरू होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें