सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भुगतान अटका तो पुल-पुलिया के टेंडर भी अटके

5-6 बार बुलाने पर भी ठेकेदार नहीं आए तीन प्रमुख कामों के टेंडर बार-बार जारी

नगर निगम की आर्थिक तंगी अब शहर की पुल- पुलियाओं के निर्माण और सुधार कार्यों पर भारी पड़ रही है। निगम पर ठेकेदारों का करोड़ों रुपए बकाया होने के कारण नई पुल- पुलियाओं के निर्माण और जर्जर पुलों के सुधार के लिए ठेकेदार टेंडर में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि निगम को कई राऊ विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन नगर से ट्रेजर टाउनशिप के बीच पुल का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। 2 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत वाले इस काम के लिए निगम पांच बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन कोई एजेंसी सामने नहीं आई। ग्राम पालदा में बनवारी नगर नदी पर 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बॉक्स कलवर्ट बनाया जाना है। इसके लिए दो बार टेंडर जारी हो चुके हैं, लेकिन दोनों बार कोई ठेकेदार नहीं आया। वहीं लसूड़िया मोरी गांव में श्मशान घाट के पास 1 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण होना है। इसके लिए भी दो बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी नहीं मिली। इसके अलावा निगम के पुल प्रकोष्ठ ने कई जर्जर पुल-पुलियाओं को तोड़कर नए निर्माण और कुछ के चौड़ीकरण के टेंडर भी जारी किए हैं। भुगतान की स्थिति नहीं सुधरी तो इन कामों में भी देरी होने की आशंका है। इसका सीधा असर उन क्षेत्रों के रहवासियों पर पड़ेगा, जहां पुल-पुलिया रोजमर्रा के आवागमन का प्रमुख रास्ता हैं।

कामों के लिए को सबसे ज्यादा परेशानी हो जाती है। निगम ने इस बार पांच से छह बार रही है।

के बजट में पुल-पुलियाओं तक टेंडर जारी

शहर में कई पुल-पुलिया के निर्माण, चौड़ीकरण और करने पड़ रहे हैं, ऐसी हैं, जो पहले से संकरी सुधार के लिए राशि का हैं और उन पर ट्रैफिक का प्रावधान किया है, लेकिन दबाव भी अधिक है।

पुराने कामों का भुगतान बरसात में जलभराव और अटकने से ठेकेदार नए क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण काम हाथ में लेने से बच इनकी स्थिति और खराब हो रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें