शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

भोजशाला विवाद पर आज धार जिला मुकम्मल बंद, हिंदू समाज प्रशासन को सोपेंगा ज्ञापन

नितिन राठौर

ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर आज धार शहर सहित पूरा जिला दोपहर तक पूरी तरह बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आयोजित इस धार बंद को व्यापारिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। धार मुख्यालय के अलावा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर और बदनावर जैसे प्रमुख कस्बों में भी सुबह से बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। बंद के बाद हिंदू समाज के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली के रूप में स्थानीय कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सामूहिक ज्ञापन देंगे। इधर, बंद के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन सुबह से ही हाईअलर्ट पर रहा। संवेदनशील इलाकों सहित भोजशाला परिसर के आसपास भारी पुलिसबल और सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गईं। प्रशासन के अनुसार, पूरे जिले में बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें