मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भोजशाला: भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण-दिशा दृष्टि एवं दायित्व’ विषय पर होगा राष्ट्रीय विमर्श

धार। राजाभोज स्मृति व्याख्यानमाला आयोजन समिति, धार द्वारा 24 जुलाई को सायं 4:00 बजे मिलन महल, जेएमडी, धार में 'भोजशाला: भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण – दिशा, दृष्टि एवं दायित्व' विषय…

धार। राजाभोज स्मृति व्याख्यानमाला आयोजन समिति, धार द्वारा 24 जुलाई को सायं 4:00 बजे मिलन महल, जेएमडी, धार में 'भोजशाला: भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण – दिशा, दृष्टि एवं दायित्व' विषय पर एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार यह आयोजन केवल भोजशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, ज्ञान परंपरा, ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक आत्मगौरव और राष्ट्रीय दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का मंच बनेगा। कार्यक्रम में इतिहास, वैचारिक दृष्टि और भविष्य की दिशा—इन तीनों आयामों पर विषय विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। व्याख्यानमाला में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रख्यात इतिहासकार डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय भोजशाला के ऐतिहासिक पक्ष, उपलब्ध प्रमाणों तथा भारतीय इतिहास में उसके महत्व पर प्रकाश डालेंगे। प्रख्यात चिंतक, लेखक एवं सामाजिक विश्लेषक श्री प्रशांत पोल भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विमर्श और भारतीय सभ्यता की निरंतरता के वैचारिक पक्ष पर अपने विचार साझा करेंगे। 'ऑर्गेनाइजर' साप्ताहिक के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रफुल्ल केतकर समाज, शिक्षा, मीडिया और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की भावी दिशा पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस व्याख्यानमाला का उद्देश्य राजा भोज की ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना तथा धार की

हैं खेल सकते हैं। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ना है। साथ ही समाज में इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता, शोध तथा सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। समिति ने इतिहासकारों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

टीम से बाहर करना मुश्किल, अश्विन ने बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा समय में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों दिग्गज वर्ल्ड कप 2027 खेल पाएंगे या नहीं? ये सवाल लगातार फैंस के जहन में कौंध रहा है। हाल ही में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर मीडिया रिपोर्ट भी आई, जिसमें दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया वनडे उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ भी होता हुआ नजर नहीं आया। जिसके बाद पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता है। अपने यूट्याूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए आर अश्विन ने कहा कि जब तक रोहित और विराट खेलना चाहते हैं उन्हें कोई हाथ भी नहीं लगा सकता है। अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को टच भी नहीं कर पाएंगे। वो जब तक खेलना चाहते

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें